Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने की शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि हरियाणा को पहले नेताओं के भ्रष्टाचार, अनाचार तथा कुछ परिवारों के आधिपत्य से जाना जाता था लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से 5 साल में अंतर आया कि हरियाणा में कुछ परिवारों की सरकार आज मनोहर लाल के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई है। अब हरियाणा की छवि बदली है। श्री नड्डा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही जन आशीर्वाद रथ यात्रा में गुरूग्राम में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने गुरूग्राम में शीतला माता मंदिर में जाकर दर्शन किए। गुरूग्राम के भूतेश्वर मंदिर चैक पर आयोजित कार्यक्रम में श्री नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा में भाजपा के चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन, भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, करनाल से सांसद संजय भाटिया, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी इस जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह पहले से ही मुख्यमंत्री के साथ यात्रा में चल रहे थे। गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल तथा पटौदी हरि मंदिर आश्रम के महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव भी मंच पर उपस्थित थे।

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रथ यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ और विधानसभा क्षेत्रवासियों द्वारा गुरूग्राम शहर में भूतेश्वर मंदिर चैक पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद भी यात्रा में इतनी भारी संख्या में लोग शामिल हैं कि भूतेश्वर मंदिर चैक स्थल पर तिल रखने की जगह भी नहीं है और यह क्षेत्र खचाखच भरा हुआ है। दूर-दूर तक जनता दिखाई दे रही है। इससे लगता है कि आप लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विधानसभा चुनाव में दोबारा से सरकार बनाने का आशीर्वाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि आप एक बार नहीं यात्रा को बारम्बार आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दृष्टि स्पष्ट, दिशा स्पष्ट थी और इन्होंने जाति तथा वर्गो में बटे सारे हरियाणा को एकसूत्र मंे पिरोने का काम किया है। मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की सोच को लेकर चले। श्री नड्डा ने कहा कि पहले हरियाणा में मैं और मेरा परिवार की ही नेताओं की सोच रहती थी लेकिन मनोहर लाल ने बिना सिफारिश और बिना पर्ची, काबिलियत पर भर्तियां करके युवाओं का विश्वास जीता। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि हरियाणा में मैरिट के आधार पर पारदर्शिता के साथ 68 हजार भर्तियां की गई हैं। श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपने पारदर्शिता को सरोकार किया है।



श्री नड्डा ने अपने हिमाचल में मंत्री रहते हुए दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय मनोहर लाल ने हमे सुझाव दिया था कि ट्रांसफर प्रक्रिया से व्यक्तियों को बीच से हटाएं और इसे आॅनलाईन करें। उस समय हमें यह पता नही था कि श्री मनोहर लाल को यह सुझाव लागू करने का मौका मिलेगा और इन्होंने ट्रांसफर पाॅलिसी बनाकर इसे करके दिखाया। श्री नड्डा ने कहा कि आज हरियाणा ईज आॅफ डुईंग बिजनेस, ईज आॅफ लिविंग में आगे बड़ा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में देश का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान 2052 करोड़ रूपए की लागत से बाढसा में बनाया गया है जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इसी प्रकार, जब वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे उस समय केंद्र सरकार द्वारा मुनेठी में 1250 करोड़ रूपए की लागत से एम्स दिया गया है। गुरूग्राम को हरियाणा प्रदेश की आर्थिक राजधानी बताते हुए श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी कहते हैं कि अब सिर्फ दो वर्ग हैं-एक गरीब तथा दूसरा गरीबी उन्मूलन में सहयोग देने वाला। उन्हांेने कहा कि गुरूग्राम का विकास करके श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के विकास को गति दी है क्योंकि गुरूग्राम हरियाणा की वो आर्थिक राजधानी है जो गरीबी उन्मूलन में सहयोग दे रही है। श्री नड्डा ने कहा कि 5 वर्ष पहले हरियाणा कन्या भू्रण हत्या के नाम से बदनाम था लेकिन अब प्रदेश की छवि बदली है और वर्तमान सरकार द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के फलस्वरूप पिछले पांच वर्षो में लिंगानुपात 870 से 933 पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि फौज में हरियाणा, देश में अन्न उत्पादन करने वाले किसान में हरियाणा, खेलों में मैडल लाने वाला हरियाणा, इसलिए इसे सहेज कर रखना है तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल को फिर से सरकार बनाने का आशीर्वाद दें।

इससे पहले अपने विचार रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज प्रदेश में रथ यात्रा का 7वां दिन है और अब 42 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा हो गया है। यात्रा का समापन 8 सितंबर को रोहतक में होगा जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आकर हमें आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में हमने जनता के मनभायी सरकार चलाई है। जनता चाहती थी भ्रष्टाचार रहित,पारदर्शिता और ईमानदारी से सरकार चले। हमने जनता की उस आकांक्षा को पूरा किया है। मनोहर लाल ने कहा कि पहले जहां राजनेताओं की रग-रग में भ्रष्टाचार भरा हुआ था, हमने दिखाया कि ईमानदारी से भी सरकार चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ढाई करोड़ जनता हमारा परिवार है जिसके कल्याण के लिए हम काम करते हैं। विपक्षी दलों पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शुरू में हमें अनाड़ी और अनुभवहीन कहते थे, वे ही अब हमें राजनीति का खिलाड़ी बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का आशीर्वाद दोबारा मिलेगा तो पहले से दोगुनी गति से विकास करवाएंगे। केंद्रीय मंत्री एवं गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पहले से भी ज्यादा बहुमत मिला, पाटी ने 303 सीटे हासिल की हैं। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोग भाजपा की सरकार दोबारा बनाकर मनोहर लाल को चण्डीगढ़ भेजेंगे। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल, महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने भी यात्रा को संबोधित किया।

Related posts

जिला प्रशासन ने आज खाद्य पदार्थों की जमाखोरी करने वाले 9 विक्रेताओं का किया चालान,34 स्थानों पर की छापेमारी: डीसी  

Ajit Sinha

चंडीगढ़:जेजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विस्तार, 24 वरिष्ठ पदाधिकारी और 20 जिलाध्यक्ष नियुक्त

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पवन कुमार बंसल को एआईसीसी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

Ajit Sinha
//hoglinsu.com/4/2220576
error: Content is protected !!