Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्ल्भगढ़ में शारदा राठौर व ओल्ड में लखन सिंगला ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर को जीत दिलाने हेतु बाहर निकले।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर के पक्ष में कांग्रेसी नेताओं ने अपना प्रचार करना और वोट मांगने का कार्य शुरू कर दिया हैं। इस क्रम आज बल्लभगढ़ में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर व ओल्ड फरीदाबाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कई इलाकों में आज सुबह स्वंय जाकर कांग्रेसी प्रत्याशी ललित नागर के लिए वोट मांगें।शारदा राठौर ने रविवार को कार्यकर्ताओ की महत्तवपूर्ण बैठक कर बल्लभगढ़ से चुनावी शुरूआत की। बैठक में उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ललित नागर को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ गहन मंत्रणा की।

बैठक में चुनावों को लेकर अगामी रणनीति तय की गई व कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारियां सौंपी गई। मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओ को जीत के लिए विशेष गुर बताये। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा ने की। इस दौरान शारदा राठौर ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता पांच साल से एक अनुभवहीन सरकार झेल रही है। इससे देश व प्रदेश का विकास बहुत पीछे चला गया है। सभी वर्गभाजपा सरकार से त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री जी पहले चुनावों में विदेशों से ब्लैक मनी वापस लाने की बात कहते थे किंतु ब्लैकमनी विदेशों से वापस आने की बजाय बीजेपी नेताओं के पास बढ गई है। इस ब्लैक मनी का बीजेपी नेता कई गलत कामोंमें दुरूपयोग कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान की हालत दयनीय हो गई है। किसान को उसकी फ सल कीलागत तक नहीं मिल रही। महिला सुरक्षा की बात करने वाली बीजेपी सरकार में आज महिलाएं कहां सुरक्षित है।


महिलाओं के साथ हर रोज छेडछाड,छीनाझपटी की घटनाएं हो रही शहर में प्रतिदिन खुलेआम तलवारए हथौडों व गोलियों से लोगों की हत्याएं हो रही है। व्यापारियों को पहले ही इस सरकार में मंदी की मार झेलनी पड रही है। और अब बढती महंगाई ने व्यापारियों के बिल्कुल ही काम धंधे चौपट कर दिए हैं। लूटपाटए डकैती औरदुष्कर्म की घटनाएं लगातार प्रदेश में बढ रही है। आम जनता खौफ के साये में जी रही है। लोकसभा प्रत्याशी ललित नागर के व्यस्त कार्यक्रम के चलते उनके भाई मनोज नागर मीटिंग में पहुंचे। उन्होंने सभी को चुनाव प्रचार में एकजुट होकर काम करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने जितने वायदे किए थे अब पांच साल पूरे होने पर वो वायदे झूठ का पुलिंदा बन कर रह गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम में एक ऐसा गिरोह सक्रीय हैं,पहले तो बिल्डरों की अवैध दुकानें बनवाता,फिर कोर्ट से स्टे लाने का मौका देता हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजेश खटाना एडवोकेट अम्बासा त्रिपुरा के रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

Ajit Sinha
//ookroush.com/4/2220576
error: Content is protected !!