Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अपराध पर अंकुश लगाम में सफल रही पुलिस, 2019 के प्रथम छः माह में अपराध में आई गिरावट: डीजीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन सफल रहा है। अपराधियों पर की गई सख्ती के कारण 2019 के प्रथम छः माह के दौरान विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में अपराध की औसत संख्या में 7.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जहां अपहरण की वारदात 25 फीसदी कम रही है वहीं हत्या के प्रयास के मामलों को भी नियंत्रित किया गया है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से जून 2019 के बीच हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती, हमला, मारपीट, दंगे, चोरी व सड़क दुर्घटना आदि की घटनाओं के कुल 23,834 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2018 में इसी अवधि के दौरान 25,874 मामले सामने आए थे।

उन्होंने कहा कि तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष प्रथम छह माह में हत्या के प्रयास के मामलों की संख्या पिछले वर्ष के 454 से कम होकर 448 दर्ज की गई, जबकि अपहरण के मामलों की संख्या 2648 से घटकर 1968 रह गई है। इसके अतिरिक्त, दंगों और हमले जैसे अपराध में भी 5.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 2019 के प्रथम छह माह के दौरान दर्ज 2582 मामलों की तुलना में विगत वर्ष जून 2018 तक 2727 मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार, स्नैचिंग के मामलों में भी भारी गिरावट आई है जिनकी संख्या गत वर्ष के 1283 से घटकर 1038 रह गई। इस साल जून तक डकैती के 76 मामले सामने आए, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 87 रही। डीजीपी ने पुलिस प्रबंधो पर संतोष जताते हुए कहा कि धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मृत्यु) के तहत, इस साल जून तक 104 मामले दर्ज किए गए जबकि गत वर्ष 119 मामले दर्ज हुए। इसी अवधि में सरकारी कर्मचारियों पर हमले के मामलों में भी कमी आई है जो 495 से घटकर 376 रह गए। साथ ही साधारण चोरी के मामले भी 366 की कमी देखी गई है।



इसके अतिरिक्त, इस वर्ष प्रथम छह माह में सड़क दुर्घटना के मामलों में 358 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। विगत वर्ष दर्ज 6132 मामलों की तुलना में इस साल जून 2019 तक सड़क दुर्घटनाओं के कुल 5,774 मामले दर्ज हुए हैं। वाहन चोरी के मामलों की संख्या 2019 में पिछले साल के 8635 मामलों से घटकर 8553 रह गई.श्री यादव ने कहा कि जून 2019 में भी डकैती, स्नैचिंग और चोरी जैसे संपत्ति के खिलाफ अपराध के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में जून 2019 में संपत्ति के खिलाफ अपराध की 3188 मामले दर्ज किए गए, जो कि पिछले वर्ष जून की तुलना में दर्ज 3287 मामलों से 0.87 प्रतिशत कम हैं.उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस गश्त बढाकर सतर्कता बनाए रखते हुए अपराध की रोकथाम व नियंत्रण के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा कानून के प्रावधानों को सख्ती से लागू कर नशे के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कडी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद : अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी जनता ने भाजपा सरकार से जो आशा किया था वह निराशा में बदल चुकी हैं,हुड्डा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सोनिया त्रिखा

Ajit Sinha

भाजपा विधायकों ने ही अपनी सरकार की परेशानी बढाई

Ajit Sinha
//gleeglis.net/4/2220576
error: Content is protected !!