Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय विशेष हरियाणा

चंडीगढ़: रविवार को इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन-डा. संतोष दहिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय महिला कॉन्फ्रेंस  में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से  देश व विदेश की विख्यात महिलाएं भाग लेंगी।  यह जानकारी सर्वजातीय सर्वखाप महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने दी। इस बारे उन्होंने बताया कि रविवार (12 जुलाई) शाम 4 बजे प्रथम अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन जूम एप के माध्यम से किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर संतोष दहिया ने बताया कि प्रथम अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला महापंचायत में देश के हर प्रांत से लेकर विदेशों से भी महिलाएं जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाना है और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में करीब 75 फीसद इजाफा हुआ है, इसके चलते महिलाएं मानसिक तनाव की तरफ बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक, अध्यात्मिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना अति आवश्यक है और इसी उद्देश्य से इस महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ. संतोष दहिया ने बताया कि 12 जुलाई को होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कॉन्फ्रेंस में हर क्षेत्र की स्थापित महिलाएं भाग लेंगी और उनके अनुभवों से सभी महिलाओं को लाभ होगा। इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला, आईजी ममता सिंह, आईजी सुमन मंजरी, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सांसद सुधा यादव, अर्जुन अवार्डी गीता फौगाट, विनेश फोगाट, पर्वतारोही अनिता कुंडू, एचसीएस टॉप रैंकर श्वेता सुहाग, विदेश में हरियाणवी संस्कृति की संवाहक रितु श्योराण एवं नीतू मलिक, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर कविता नैन, विश्व की दूसरे नंबर की बॉक्सर कविता चहल, गोल्डन गर्ल ममता खरब, ममता सौदा, फिल्म स्टार दामिनी चोपड़ा, गायिका एवं रियलिटी शो स्टार यूटिका वर्मा, ऑस्ट्रेलिया से सुशीला मलिक, राजेश दहिया व नीतू मलिक सुहाग, कैलिफोर्निया सेेे दीपिका जागलान, हंड्रेड विमेन अचीवर रिचा गौर, मुंबई से राधिके, सुजाता गौतम, इंग्लैंड से योगिता बांगड़, सुशीला सिंह, प्रवीण रानी, अमेरिका से सविता धनखड़ व केन्या से गायत्री देवी आदि सैकड़ों महिलाएं जुड़ेंगी।

Related posts

हरियाणा के पास पहले से ही पानी की किल्लत, राजस्थान को पानी देने का फैसला गलत- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ट ने सेंट्रल जोन में 72 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: किसानों को बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
//debaucky.com/4/2220576
error: Content is protected !!